बैरगनियां: बैरगनिया में ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत, रेलवे ट्रैक के पास मिला शव
सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदनवारा मसहां नरोटम रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी जानकारी रेलवे पुलिस दी गई है जो जांच कर रही है