चक्रधरपुर की रेल क्षेत्र पंचमोड़ के समीप शुक्रवार देर शाम एक विशाल पेड़ गिर गया। सड़क पर पेड़ गिरने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। लोगों को सड़क पर आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली नहीं होने के कारण दुर्घटना कभी खतरा बढ़ गया है। सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने स्थानीय वार्ड पार्षद को दी।