जोधपुर: मेडिकल कॉलेज में झगड़ा मामले में शास्त्री नगर थाना पुलिस ने 2 छात्रों को किया गिरफ्तार
मेडिकल कॉलेज मे हुए झगडे का मामले में शास्त्री नगर थाना पुलिस ने दो छात्र को आज गुरुवार को गिरफ्तार कर दोपहर 12:30 बजे कोर्ट में पेश किया गया । शास्त्री नगर थाना अधिकारी जुल्फिकार ने बताया कि डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज परिसर में स्पंदन समारोह के बाद मेडिकल छात्र आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान एक छात्र अनूज गंभीर रूप से घायल हो गया था।