जोधपुर: देवनगर थाना क्षेत्र में मंदिर की दीवार पर शौच मामले में टोकने वाली महिला के घर पर हुई पत्थरबाजी, CCTV वीडियो आया सामने
जोधपुर के देव नगर थाना क्षेत्र में मंदिर के दीवार पर शौच करने के मामले में जब महिला ने युवक को टोका तो उसने कर दी महिला और उसके घर पर पत्थरबाजी। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज आज गुरुवार दोपहर 1:30 बजे सामने आया है। देव नगर थाना अधिकारी सोमकरण ने बताया कि आरोपी नदीम सहित अन्य को हिरासत लिया गया है। मामले में देवनगर थाना पुलिस अनुसंधान में जुटी है।