बिंदकी: महरहा गांव में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, सीएचसी से किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत महरहा गांव में शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे डंपर की टक्कर से बाइक सवार कमल किशोर उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र मनोहर निवासी ग्राम छोटेलालपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।