चंदेरी: नया पुरा की 20 वर्षीय युवती घर से लापता, पुलिस कर रही है तलाश
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी उम्र 58 वर्ष निवासी नयापुरा ने बताया कि 13 अप्रैल की मध्य रात्रि करीबन 12:30 बजे से मेरे परिवार की बेटी उम्र करीबन 20 वर्ष घर से लापता हो गई जिसको हमने बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली चंदेरी पुलिस ने फरियादी के कहे अनुसार गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और गुमशुदा युवती की तलाश शुरू कर दी है।