मेराल: भौंराहा जंगल में एसडीएम, आदिम जनजाति कोरवा परिवारों को चप्पल-जूते बांटे
रविवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार मेराल प्रखंड के भौंराहा जंगल स्थित कोरवा आदिम जनजाति बस्ती पहुंचे। घने जंगलों के बीच शहर से काफी दूर बसे इस क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक कोरवा परिवार निवास करते हैं। भ्रमण के दौरान पाया गया कि कई लोगों के पास पहनने के लिए चप्पल जूते उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कुल 35 लोगों के बीच चप्पल, जूते