गुना कलेक्टर किशोर कुमार ने राघोगढ़ स्थित सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण किया। 29 जनवरी को दी जानकारी में कलेक्टर ने विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा कर लक्ष्य प्राप्ति और रीड राइट और रिवाइज सफलता के मंत्र दिए। सांदीपनि विद्यालय के पास बन रही नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। चैनपुरा गांव में पीएम आवासों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।