अररिया: अररिया व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश ने हत्या मामले में एक अभियुक्त को सुनाई सश्रम कारावास की सजा
Araria, Araria | Feb 17, 2026 अररिया में हत्या के एक गंभीर मामले में न्यायालय ने कड़ी सजा सुनाई है। अररिया व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम ने बैरगाछी थाना कांड संख्या 1115/22 में अभियुक्त मोहम्मद गालिब को दोषी करार देते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अभियुक्त पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।