अररिया: संयुक्त श्रम भवन अररिया में 18 फरवरी को जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन
Araria, Araria | Feb 17, 2026 बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत जिला नियोजनालय, अररिया के तत्वावधान में बुधवार 18 फरवरी को जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह मेला पूरी तरह निःशुल्क है और इसमें शामिल होने वाले युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में सीधे नौकरी प्राप्त करने का मौका मिलेगा।