कटनी नगर: साड़ियों में छुपाकर रखा 8 किलो 730 ग्राम गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार, कीमत ₹1,59,300
एनकेजे पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया जिनके पास मौजूद सामग्री की जांच करने पर साड़ियों की पैकिंग के बीच 8 किलो 730 ग्राम गांजा बरामद किया गया है दोनों आरोपी दमोह जिले के ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं। गांजे की अनुमानित कीमत 1 लाख 59 हजार 300 रुपये आँकी है। एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत ने आज शनिवार दोपहर 1 बजे जानकारी दी।