कटनी नगर: स्लीमनाबाद सैलया फाटक: विद्युत विभाग ने उपभोक्ता को भेजा ₹1,30,423 का बिल, ग्रामीण के उड़े होश
स्लीमनाबाद तहसील के सलैया फाटक निवासी वैजनाथ वासुदेव को एक बत्ती कनेक्शन का1 लाख 30 हजार 423 रुपये का बिल भेजा है। जिससे उपभोक्ता के होश उड़ गए। परेशान ग्रामीण वैजनाथ आज मंगलवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचा और गुहार लगाई। ग्रामीण ने बताया कि उसे बिना नोटिस के इतना भारी भरकम बिल भेजा गया है। अब वह विभाग के चक्कर काटने मजबूर है। पर कोई सुनवाई नहीं।