जमुई: असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेलाल की सुरक्षा में चूक, हेलीकॉप्टर लैंडिंग के 40 मिनट बाद पहुंची पुलिस
Jamui, Jamui | Oct 17, 2025 जमुई विधानसभा से भाजपा की उम्मीदवार श्रेयसी सिंह के नामांकन में शामिल होने शुक्रवार 1:30 बजे जमुई पहुंचे असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेलाल की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। हेलीकॉप्टर लैंडिंग के 40 मिनट बाद जिला प्रशासन की पुलिस केकेएम कॉलेज पहुंची। वहीं के के एम कॉलेज परिसर में एक भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं दिखे।