सदर: वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन से हटाई जाएगी एक और मस्जिद, रेलवे ने चस्पा किया नोटिस
Sadar, Varanasi | Jun 16, 2026 वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहे है। विकास कार्य तेजी से चल रहा है, तो रेलवे की जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत दिनों एक मस्जिद और कब्रस्तान को हटाया गया तो, अब एक और मस्जिद हटाने के लिए रेलवे ने नोटिस जारी किया है। जिसमें मुस्लिम समाज से 20 जून तक मस्जिद हटाने की गुजारिश की गई है।