बागेश्वर: बागेश्वर पुलिस ने बुजुर्गों की सुरक्षा और महिलाओं को सुरक्षा के गुर सिखाने की शुरूआत की
बागेश्वर पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करते हुए बुजुर्गों के घर-घर जाकर उनकी कुशलक्षेम जानी और महिलाओं-आमजन को सुरक्षा के जरूरी तरीकों की चौपाल लगाकर जानकारी देना शुरू किया है। यह पहल स्थानीय लोगों की सुरक्षा बढ़ाने और पुलिस-जनता की दूरी कम करने के लिए की गई है।