शाहबाद: अयांरी गांव के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार दो भाई हुए घायल
मंझिला थाना क्षेत्र के अयांरी गांव के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल भेजा गया। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला अल्लाहपुर सैदी खेल निवासी धीरज कुमार प्रजापति अपने भाई सीताराम के साथ निमंत्रण बांटने निकले थे तभी दुर्घटना हुई।