मऊरानीपुर: वीरा गांव में खेत पर तार फेंसिंग को लेकर विवाद, महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट और धमकी का लगाया आरोप
झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के बीरा गांव की रहने वाली रोशनी खातून ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि पड़ोसी यासीन खान और उनके परिजनों ने खेत पर तार फेंसिंग कराने से रोका, गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने खेत की फेंसिंग और मेड़ भी तोड़ दी। पीड़िता ने मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की