सहारनपुर: कोतवाली देहात की पुलिस ने मुठभेड़ में एक शातिर गौकश को किया घायल गिरफ्तार, अवैध तमंचा व जिंदा गौवंश बरामद
थाना कोतवाली देहात पुलिस ने शेखपुरा के पास टपरी खुर्द जंगल में मुखबिर सूचना पर छापेमारी के दौरान गौकशी कर रहे दो संदिग्धों पर काबू पाने का प्रयास किया। संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस की आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी में एक अभियुक्त आकिल पुत्र शकील बाएं पैर में घायल होकर गिरफ्तार हुआ, जबकि दूसरा फरार हो गया।