कैराना: कांधला थाने में डीएम-एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधीनस्थ अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
Kairana, Shamli | May 23, 2026 कांधला थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस में डीएम आलोक यादव व एसपी एन.पी. सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। शाम करीब छह बजे पुलिस कार्यालय से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व राजस्व संबंधी मामलों में लोगों से संवाद कर शिकायतों को सुना गया।