गुरु नानक पब्लिक स्कूल, सराभा नगर, लुधियाना के विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ में पंजाब के माननीय शिक्षा मंत्री सरदार हरजोत सिंह बैंस से आमने-सामने संवाद किया।विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. गिनाक्षी कपूर के नेतृत्व एवं उनकी अभिनव पहल ‘बियॉन्ड बुक्स’ (किताबों से आगे) के अंतर्गत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक कक्षा शिक्षण से आगे बढ़ाकर वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ना था।