गुना पुलिस कंट्रोल रूम में 20 जनवरी को एसपी अंकित सोनी की आपराधिक मामलों की जिला स्तरीय जनसुनवाई बदला नजारा दिखा। एसपी पूरी व्यवस्था के साथ कंट्रोल रूम के बाहर मैदान में बैठे। सर्दी होने से धूप में फरियादियों को भी सहूलियत हुई। एसपी ने सभी लोगों से मुलाकात कर शिकायती आवेदन लिए, समस्याएं सुनी और संबंधित पुलिस अधिकारियों को वैधानिक समाधान के आदेश दिए गए।