चूरू: खारिया गांव के पास सड़क हादसे में धोधलिया निवासी युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Jul 4, 2025 चूरू के गांव खारिया के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में गांव धोधलिया का एक युवक घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। अस्पताल में घायल गांव धोधलिया के 31 वर्षीय रामावतार ने बताया कि वह पिकअप से टाइल लेने चूरू आया था।