रायबरेली: लालूपुर चौहान में विधायक ने जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं, निस्तारण के लिए दिए निर्देश
Raebareli, Raebareli | May 10, 2026
10 मई रविवार दोपहर 1:00 बजे सदर विधायक अदिती सिंह के आवास पर जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से रूबरू होकर विधायक ने जल्द निस्तारण के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ विभिन्न संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई का कार्यक्रम प्रत्येक रविवार को विधायक के आवास पर आयोजित किया जाता है।