मेरठ: मेरठ में पुलिस और भाजपा नेताओं के सामने तलवारें लहराई गईं, महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा
Meerut, Meerut | May 9, 2026 मेरठ में महाराणा प्रताप जयंती पर देशभक्ति और शौर्य का संगम देखने को मिला। लेकिन यात्रा में मौजूद युवाओं ने पुलिस और भाजपा नेताओं के सामने तलवारें लहराई। पुलिसकर्मी केवल वीडियो बनाते रहे। यात्रा की वजह से शहर जाम हो गया। जिसमें एम्बुलेंस, स्कूली बच्चे और अन्य लोग फंस गए।