मुरैना नगर: वन विभाग रेत माफिया पर भारी, डिपो के सामने हाईवे पर कीलें बिछाकर रेत माफिया का ट्रैक्टर पकड़ा
मुरैना में वन विभाग ने अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई करते हुए आज नेशनल हाईवे-44 स्थित डिपो के सामने कीलों वाली लोहे की प्लेट बिछाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका।प्लेट से टायर पंचर होते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।चालक मौके से फरार हो गया। टीम ने क्रेन बुलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली।विभाग के अनुसार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह रणनीति अपनाई गई है।