सदर: यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने एडेड महाविद्यालय के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया
Sadar, Allahabad | Jun 10, 2026
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों के लिए विज्ञापन संख्या-51 के तहत आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की लिखित पुनर्परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 33 विषयों के कुल 910 पदों के लिए हुई इस परीक्षा में लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर 3,155 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है।