बड़वानी: बड़वानी में किडनी फेलियर का खतरा बढ़ा, बीपी-शुगर और पेनकिलर का दुरुपयोग है कारण, हर माह 450 से ज़्यादा डायलिसिस
बड़वानी जिले में बदलती जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती लापरवाही अब गंभीर रूप लेती जा रही है। जिला अस्पताल के डायलिसिस सेंटर से सामने आए आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। वर्ष 2026 के मार्च तक ही 1300 से अधिक डायलिसिस सेशन किए जा चुके हैं, जबकि वर्तमान में हर महीने औसतन 450 से ज्यादा मरीजों को डायलिसिस की आवश्यकता पड़ रही है।वहीं डाक्टरों ने चिंता जताई है।