चकिया: इलिया बाजार की अंग्रेजी शराब दुकान पर ओवररेटिंग का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
चकिया आबकारी सर्किल के इलिया बाजार स्थित अंग्रेजी शराब दुकान नं 02 पर ओवररेटिंग का आरोप लगा है। सोशल मिडिया पर रविवार सुबह 10 बजे वायरल वीडियो में आरोप है कि ₹120 की प्रिंट रेट वाली बीयर ₹130 में बेची जा रही है। शिकायत पर आबकारी विभाग की ओर से कार्रवाई न होने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित विभाग का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।