विदिशा नगर: बेतवा नदी पुल पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे बेतवा नदी के सड़क पुल पर आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में अभिषेक अहिरवार निवासी करारिया की पहचान हुई है, जबकि दूसरे घायल युवक को ग्राम पुरेनिया का बताया जा रहा है।