शिवपुरी नगर: वार्ड 35 के लोग दो साल से पानी को तरस रहे, बोले- पानी नहीं तो बिल क्यों?
वार्ड निवासी पूजा कोली ने बताया कि उनके मोहल्ले के करीब 25 से 30 घरों में लंबे समय से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। ताज्जुब की बात यह है कि नल सूखे होने के बावजूद नगर पालिका द्वारा नियमित रूप से ₹200 प्रति माह का बिल भेजा जा रहा है। पूजा ने कहा, "जब पानी ही नहीं आ रहा, तो हम बिल किस बात का भरें? अब नगर पालिका प्रशासन बिल न भरने पर पेनल्टी लगाने की धमकी देती