कटनी नगर: एनकेजे क्षेत्र के जुहला-जुहली में हुए विवाद और चक्काजाम के बाद आदिवासी समुदाय पहुँचा एसपी कार्यालय निष्पक्ष जांच की मांग
एनकेजे क्षेत्र के जुहला-जुहली में 2 दिन पूर्व विवाद और चक्काजाम किया गया था। विवाद क्षेत्र के दो समुदायों के बीच हुआ था इस विवाद के बाद आज बुधवार दोपहर 1:40 मिनट पर आदिवासी परिवार एसपी कार्यालय पहुँचे थे और इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सीएसपी नेहा पच्चीसिया को सौपा गया। एनकेजे पुलिस पर शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं करने आरोप लगाया।