हज़ारीबाग: राज्य प्रदूषण विभाग के तीन सदस्यों की टीम जांच के लिए डेमोटांड़ औद्योगिक क्षेत्र मोरंगी पहुंची
राज्य प्रदूषण विभाग के तीन सदस्यों की टीम हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डेमोटांड़ औद्योगिक क्षेत्र मोरंगी जांच के लिए पहुंची। टीम में का नेतृत्व राज्य मुख्यालय के पदाधिकारी अनिल सक्सेना कर रहे थे। जबकि टीम में प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय हजारीबाग के मनीष और रामगढ़ जिला के एक पदाधिकारी शामिल थे।