गुना नगर: हिलगना गांव में घर में सो रही 6 साल की मासूम बच्ची को सर्प ने काटा हुई दर्दनाक मौत जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
गुना कैंट थाना के शहर से लगे हिलगना गांव में घर में सो रही 6 साल की बच्ची की सर्प के काटने से मौत हो गई। जिला अस्पताल में बच्ची के दादाजी ने बताया, 14 जून की सुबह बच्ची सो रही थी, 6 वर्षीय याशिता लोधा को सर्प ने काट लिया, जिसे जिला अस्पताल लाए लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर मामला जांच में लिया है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।