कटनी नगर: जमीन बिक्री के नाम पर बुजुर्ग से 79.44 लाख की धोखाधड़ी, कुठला थाने में एफआईआर दर्ज
जमीन के क्रय-विक्रय से जुड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कुठला पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता भारत भूषण कोहली (75 वर्ष), जो कि अशोक कॉलोनी,राजीव गांधी वार्ड के निवासी हैं, ने पुलिस को शिकायत दी कि बड़ेरा निवासी जानकी प्रसाद साहू ने जमीन के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया ने आज शनिवार सुबह 10 बजे जानकारी दी।