विदिशा नगर: किसानों की 9 मांगों को लेकर 'आप' का प्रदर्शन, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
आम आदमी पार्टी ने किसानों की समस्याओं को लेकर मोर्चा खोल दिया है। जिला अध्यक्ष नवीन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम शुक्रवार दोपहर 12 बजे कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों की 9 सूत्रीय मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की गई। प्रमुख मांगों में फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम न करने की मांग।