सांगानेर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर साधा निशाना, कहा- गहलोत में पाकिस्तान भक्ति
मिडिल ईस्ट में युद्ध को लेकर सीजफायर हो गया। लेकिन देश और प्रदेश में सियासी बयानबाजी अभी भी गर्म है। वही राजस्थान भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेस वार्ता की,इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तकलीफ ज्यादा हुई,उनके बायन से साफ पाकिस्तान भक्ति झलक रही है।