इकौना: इकौना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अलग-अलग जगहों से 6 वारंटियों को किया गिरफ्तार, सभी को भेजा गया न्यायालय
इकौना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 6 वारंटियों को गिरफ्तार किया है, वहीं गिरफ्तार वारंटियों में सुबेदार, संचित यादव, राजकुमार, अकील, वेनी यादव और चंद्रदेव यादव शामिल हैं। जबकि गिरफ्तार वारंटियों में मारपीट चोरी आर्म्स एक्ट आबकारी अधिनियम वन अधिनियम एनडीपीएस एक्ट जैसे मामलों की अपराधी शामिल हैं। वहीं सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।