रायबरेली: भदोखर थाने की पुलिस द्वारा बच्चा चोरी के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा
Raebareli, Raebareli | May 8, 2026
8 मई शुक्रवार दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के द्वारा एक बड़ी अजीबोगरीब घटना का खुलासा किया गया। जिसमें मां की ममता बच्चा चोरी का मास्टर प्लान बन गया। बताया जा रहा है कि बच्चा चोरी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।पूछताछ के दौरान पकड़ी गई महिला के 13 वर्ष के बाद संतान न होना और पूर्व मे जन्मे बच्चे की मृत्यु हो जाने के कारण चोरी की।