टिब्बी: बशीर गांव में डॉ. अंबेडकर जयंती पर प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
गांव बशीर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा और समाज के प्रति समर्पण की अनूठी मिसाल देखने को मिली। डॉ. अंबेडकर नवयुवक संघ द्वारा आयोजित इस 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में गांव की 80 होनहार प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।