करपी: सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरा होने पर पूजा अर्चना की गई
Karpi, Arwal | Jun 10, 2026 किंजर सूर्य मंदिर में बुधवार को शाम 4:00 बजे सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरा होने पर भाजपा नेताओं ने पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भारत यादव, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, संजीत कुमार सिंह समेत कई भारतीय जनता पार्टी के नेता उपस्थित थे।