नानपारा: नानपारा में तीन दिन में 2 नाबालिक के लापता होने का आरोप, परिजनों ने दी तहरीर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
कोतवाली नानपारा क्षेत्र में तीन दिन के भीतर दो नाबालिग किशोरियों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। परिजनों ने दोनों मामलों में अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में, एक परिजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को कुछ लोगों ने बहला-फुसलाकर भगा लिया है