भोगनीपुर: अल्लापुर मोड़ के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत 3 लोग हुए घायल
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हरदुआ एमा गांव निवासी गुलफाम ने बताया कि वह सोमवार शाम करीब 4 बजे पत्नी नेहा, भाभी रिजवाना के साथ बाइक से भोगनीपुर जा रहे थे। रास्ते में अल्लापुर मोड़ के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां पर घायलों का उपचार किया गया है।