बेगूसराय: परिहारा पुलिस ने समस्तीपुर से अपहृत किशोर को किया दस्तयाब
परिहारा थाना की पुलिस ने अपहरण किए गए किशोर को समस्तीपुर जिले से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की शाम 4:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि पिछले दिनों परिहारा थाना में एक किशोर के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर किशोर बरामद किया .