बेगूसराय: ITI कैंपस में 21 मार्च को जॉब कैम्प, 100 पदों पर होगी बहाली, जिला नियोजनालय ने की तैयारी पूरी
जिला नियोजनालय द्वारा 21 मार्च को संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां 100 पदों पर बहाली होगी. जॉब कैम्प की सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है. यह बातें बुधवार की शाम 04:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को सुबह 11:00 बजे से जॉब कैम्प आयोजित होगी.