बेगूसराय: कैंटीन चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कृषि मंत्री का पुतला फूंका, मक्का अनुसंधान केंद्र स्थानांतरण रोकने की मांग की
कैंटीन चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बुधवार की दोपहर 2:00 बजे पुतला दहन किया. इस दौरान उन्होंने कुसुमहौत अवस्थित मक्का अनुसंधान केंद्र के स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग की. इस मौके पर कांग्रेस नेता रामविलास सिंह ने कहा कि बेगूसराय में आवश्यक मक्का अनुसंधान केंद्र से किसानों को काफी फायदा होता है.