मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन से नगरवासियों और पार्षदों ने अग्निशमन वाहन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम भेजे पोस्टकार्ड
मारवाड़ जंक्शन नगरपालिका पार्षदों के नेतृत्व में नगर वासियों ने आज मारवाड़ जंक्शन मुख्यालय पर अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आज हर घर से पोस्टकार्ड लिखवा कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं राजस्थान सरकार के नाम प्रेषित किए गए ,साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर 6 दिसंबर पर धरने पर बैठने की चेतावनी भी जारी की गई।