बदायूं के जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार 2 बजे के आसपास जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बन्दी बैरकों, पाकशाला, चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक व प्रतिबंधित सामाग्री का मिलना प्रकाश में नहीं आया है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।