अकबरपुर: भव्य समारोह में रिलायंस जियो-बीपी पेट्रोल पंप का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
अकबरपुर प्रखंड के बरेव-गोविंदपुर पथ पर नेमदारगंज के समीप इंदौल गांव में मंगलवार को 2:00 बजे रिलायंस जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंप का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन राजद के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति यादव, नवादा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सरवन कुशवाहा, नेमदारगंज के मुखिया उदय कुमार यादव तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी राधा रमन मुरारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।