डलमऊ: डलमऊ कस्बा समेत डलमऊ के कई गांवों में कल खेली जाएगी होली
डलमऊ कस्बा समेत 28 गांव में होली के दूसरे दिन रंग इसलिए नहीं खेला जाता है क्योंकि यहां पर राजा डलदेव की हत्या कर दी गई थी। जिस पर शोक मनाने के बाद डलमऊ कस्बा समेत कई गांव के लोग सोमवार को रंगों का पर्व होली धूमधाम के साथ मनाएंगे। उक्त जानकारी रविवार को समय लगभग 9 बजे ग्रामीण क्षेत्र के अखिलेश यादव, ऋतिक जायसवाल, जोशी यादव समेत कई लोगों ने दी है।