चौथम: चौथम में रसोइया संघ की बैठक, मानदेय वृद्धि और सरकारी दर्जे की मांग हुई तेज
बिहार राज्य मध्यान भोजन रसोईया संघ के तत्वाधान में चौथम प्रखंड संसाधन केंद्र स्थित सभा कक्ष में शुक्रवार को क्षेत्रीय रसोईया संघ की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रधान सचिव ऋषि कुमार ने की, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों रसोईया एवं रसोईया सहायक शामिल हुए। बैठक में रसोईया संघ की प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें मानदेय वृद्धि,